Politics

पिता का आशीर्वाद, गांधी की धरती से शुरुआत…; निश्‍चय रथ पर चंपारण के ल‍िए निकले निशांत

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा चंपारण से शुरू हो रही है। रविवार को पटना में पिता का आशीर्वाद लेकर वे रवाना हुए। मौके पर उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने अपनी यात्रा का नाम सद्भाव यात्रा रखा है, इसका यही मतलब है कि सबको साथ लेकर चलना है। गांधी जी ने भी चंपारण की धरती से अपना पहला सत्याग्रह किया था। पिताजी ने भी यहीं से अपनी सारी यात्राएं शुरू की। मैं भी वहीं से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं।

नीतीश के निश्‍चय रथ से यात्रा

निशांत सुबह जदयू कार्यालय पहुंचे। वे जिस रथ से यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं इसी निश्‍चय रथ से नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकले थे। रथ को फूलों से सजाया गया है। कार्यकर्ताओं के उत्‍साह के बीच शंखनाद किया गया। उपमुख्‍यमंत्री व‍िजय कुमार चौधरी ने यात्रा को लेकर नि‍शांत कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा कि न‍िशांत की यात्रा सफल होगी। सभी चाहते हैं क‍ि वे ज्‍यादा से ज्‍यादा सक्र‍िय हों।

शानदार होगी न‍िशांत की यात्रा

व‍िधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह यात्रा शानदार होगी। वे जमीनी स्‍तर की सच्‍चाई परखेंगे। वे पार्टी के निचले इकाई के लोगों से संवाद करेंगे। बिहार में क्‍या हुआ है और क्‍या संभावनाएं हैं, वे सरकार को महत्‍वपूर्ण सुझाव देंगे। पहले वे बिहार को समझना चाहते हैं, लोगों से संवाद करना चाहते हैं। उनके अंदर अच्‍छी सोच और समझ है। युवाओं में कन्‍फ‍िडेंस बढ़ेगा। युवाओं की मांग थी कि निशांत राजनीत‍ि में आएं। उनके आने से वे काफी उत्‍साहित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

2 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

3 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

4 घंटे ago