Samastipur

निशांत कुमार की सद्भावना यात्रा को सांसद ने दी शुभकामनाएं, तेजस्वी यादव के Tweet पर बोला हमला

समस्तीपुर : समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान वह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी के पैतृक गांव भी पहुंचीं।

समस्तीपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने जदयू नेता निशांत कुमार की प्रस्तावित सद्भावना यात्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर नेता चाहता है कि वह जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़कर रहे। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार पहली बार जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में भी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सांसद ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए काम किया, उसी मार्ग पर निशांत कुमार भी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ट्वीट ‘ एनडीए सरकार में बिहारी होना अपराध है ‘ पर प्रतिक्रिया देते हुए शांभवी चौधरी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अक्सर इस तरह के बयान देते रहते हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि बिहार की सबसे अधिक दुर्दशा अगर किसी शासनकाल में हुई है तो वह लालू यादव के शासनकाल में हुई। उन्होंने कहा कि आज बिहारी युवाओं के पलायन के लिए राजद और कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार रही हैं। बिहार की पहचान को गिराने में भी इन दलों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बिहारी आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं और बिहार लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago