समस्तीपुर : ऑटो से वारिसनगर थाने जा रही एक महिला सिपाही से उशके मोबाइल की छिनतई हो गई। हालांकि, इस दौरान महिला सिपाही की ओर से शोर मचाए जाने के बाद गांव के लोगों ने दौड़ाकर बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को तत्काल थाना ले जाया गया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
महिला सिपाही ने बताया कि वे लखीसराय से छुट्टी से लौटी थीं और सिविल ड्रेस में ऑटो से थाना जा रही थी। वारिसनगर थाने में पदस्थापित महिला सिपाही नेहा कुमारी ने बताया कि मैं मथुरापुर घाट से ऑटो पकड़ कर थाने जा रही थी। मैं ऑटो की साइड वाली सीट पर बैठी थी। इसी दौरान किशनपुर-वारिसनगर सड़क पर कुशैया गांव के पास अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश ऑटो की साइड में आए और मेरे हाथ से मोबाइल झपट लिया।
मोबाइल झपटने के बाद दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। महिला सिपाही की ओर से शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने पहले दोनों बदमाशों की पिटाई की, फिर डायल 112 को बुलाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि इन दिनों शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बाइक सवार बदमाश राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं से मोबाइल और चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सिर्फ शहर में 15 दिनों में 10 महिलाओं के साथ छिनतई की घटना हो चुकी है।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…