Samastipur

उत्तर बिहार में 16 और 17 मई को बारिश की संभावना, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव को लेकर किसानों को भी आवश्यक कृषि सलाह जारी की गई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 16 एवं 17 मई को उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

कितना रहेगा तापमान?

पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 14 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

किसानों के लिए सलाह

वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे धान की नर्सरी की तैयारी शुरू करें तथा खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार रखें, ताकि मौसम अनुकूल होने पर खेती कार्य समय पर किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago