Samastipur

छात्रा के साथ अभद्रता मामले पर समस्तीपुर DEO ने हेडमास्टर को किया निलंबित, आरोप पत्र गठित

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर बीडीओ व बीईओ की संयुक्त रिपोर्ट पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर उर्दू के एचएम हरिनारायण राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने, संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के अलावा उच्चाधिकारी से शोकॉज पूछने पर जवाब नहीं देने आरोप है। इस मामले में निलंबित कर आदेश जिला शिक्षा कार्यालय से जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी डीईओ ने दी है।

जारी आदेश में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के प्रावधानों के तहत किया गया है। निलंबन के अलावा हेडमास्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय किया गया है। इस मामले की जांच के संचालन के लिए संचालन पदाधिकारी डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ को बनाया गया है। उपस्थापन पदाधिकारी दुर्गेश झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वरिसनगर को प्राधिकृत किया गया है। हेडमास्टर पर आरोप पत्र का गठन अलग से निर्गत किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago