Samastipur

विभूतिपुर में कार से भारी मात्रा में टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर सकरा पंचायत स्थित जगन्नाथपुर चौक के समीप काली मंदिर के पास पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक सिल्वर रंग की ऑल्टो कार जब्त की, जबकि मौके पर मौजूद दो शराब तस्कर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 17 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार में विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद दो व्यक्ति कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे तीन प्लास्टिक बोरों से ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 180 एमएल के 450 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 82.44 लीटर बताई गई है।

इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश चौधरी के बयान पर विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि नामजद आरोपियों एवं वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago