समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले में सोमवार को शादीशुदा एक महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। मृतका के पति रमेश पासवान ने बताया की उसकी पत्नी अमृता देवी (30 वर्ष) फेसबुक-इंस्टाग्राम पर देर रात तक अन्य लड़कों से बात करती थी। मैं जब घर से बाहर रहता था तो फोन करने पर उसका नंबर बिजी आता था। इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह मैंने उसे खाना बनाने के लिए बोला था और मैं उजियारपुर चला गया था, उसने कब जहर खा लिया मुझे पता नहीं। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव की है।
बताया गया है कि रमेश और अमृता की शादी 2015 में हुई थी। रमेश बंगाल के दुर्गापुर में नौकरी करता हैं। हर दशहरे में वह बंगाल जाता था और मार्च तक वहीं रहता था। होली में घर आने के बाद दशहरे तक वह अपने घर में ही रहता था। इस साल भी होली में ही घर आया था। पत्नी की हरकतों को देखकर अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था। रमेश रविवार को भी अमृता को सोशल मीडिया पर किसी से बात करते देखा, जिसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया और घर से निकल गया।
अमृता ने जब जहर खाया तब घर में उसके 3 बेटे थे। तीनों की उम्र 2 से 7 साल के बीच है। जब महिला को उल्टी होने लगी तो बच्चे काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने अपने स्तर से मां को संभालने की कोशिश की, लेकिन तबीयत बिगड़ती जा रही थी। अंत में बड़े बेटे ने पिता को फोन किया और मां के बारे में बताया। जिसके पाद रमेश पासवान घर पहुंचा। रमेश अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गया, पर उसकी जान नहीं बच सकी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग और उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर उजियारपुर थाने की पुलिस का बताना है की मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…