Samastipur

रोजी-रोटी कमाने लुधियाना जा रहे समस्तीपुर के युवक की गोरखपुर में ट्रेन से गिर कर मौ’त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : रोजी-रोटी कमाने के लिए पंजाब के लुधियाना जा रहे 24 वर्षीय युवक की गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हरिशंकरपुर पंचायत वार्ड-9 निवासी रंजन राय के रूप में हुई है। वह महेश यादव का पुत्र था। परिजनों के अनुसार रंजन कुछ दिन पहले ही लुधियाना से घर आया था। रविवार को वह दोबारा काम पर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। इसी दौरान गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी ढाला गढ़वा के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी मारपीट या बाहरी चोट के संकेत नहीं मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रंजन लुधियाना में बिजली मिस्त्री का काम करता था और उसी की कमाई से परिवार चलता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। रंजन की शादी एक वर्ष पहले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी अविनाशा कुमारी से हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago