°S
समस्तीपुर : शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी रेखा कुमारी ने समस्तीपुर जीआरपी थाने में एक जीरो प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से नई दिल्ली से आ रही थी। इस दौरान इलाहाबाद के निकट ट्रेन के पहुंचते ही उन्हें नींद आ गयी। इसी बीच उनका पर्स गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद उनका पर्स कोच के शौचालय के निकट मिला। उसमें सिर्फ उनका मोबाइल सुरक्षित मिला जबकि गहने व नगद गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत एस्कॉर्ट टीम से की। बाद ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर उन्होंने शिकायत रेल थाना में दर्ज करायी। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिये इलाहाबाद भेज दिया है।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…