Samastipur

समस्तीपुर : सुबह-सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से महिला की मौ’त के बाद सड़क जाम, पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ एसएच-88 पर बेलसंडी डीह व मुसहरी के समीप शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को ठोकर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-9 निवासी छोटू सहनी की 40 वर्षीया पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उषा देवी सड़क किनारे किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

ठोकर इतनी जोरदार थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतका पांच बच्चों की मां थी। उसकी मौत के बाद पांचों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ एसएच-88 को जाम कर दिया। लोग मुआवजा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं फरार ट्रक एवं चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

22 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago