समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के शहरू गांव में सोमवार को सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर बेहोश हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना शहरू गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पलटन ठाकुर ने अपने पुराने मकान में कुछ दिन पहले एक सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया था।
सोमवार को टैंक के अंदर लगी सेंटरिंग खोलने के लिए मिस्त्री और मजदूर नीचे उतरे थे। इसी दौरान टैंक में भरी जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर एक-एक कर बेहोश होने लगे। टैंक के अंदर मजदूरों के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला और आनन-फानन में शिवाजी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय पलटन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
बेहोश मजदूरों की पहचान बहेरी निवासी कन्हाई मंडल, शाहपुर गांव के झिलमिल दास और अजय गाढ़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मामले को लेकर शिवाजी नगर थाना प्रभारी रबींद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…