Samastipur

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार, समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित MCH में ओपीडी शुरू

समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित 100 बेड का वातानुकूलित मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) का गुरूवार से विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। एमसीएच भवन में गुरुवार से ओपीडी व रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद फेज वाइज अन्य सुविधाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि एमसीएच भवन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से शुरू हो सकें इसके लिये वह प्रतिबद्ध हैं। इसके शुरू होने से हजारों मरीजों को फायदा मिलेगा। गुरुवार से पहले फेज में स्त्री रोग व शिशु रोग ओपीडी व रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद दूसरे फेज में लेबर रूम, ओटी, एसएनसीयू व पीकू वार्ड को भी यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावे दवा काउंटर को भी इसी भवन में शिफ्ट किया जाना है।

नई बिल्डिंग पूरी तरह वातानुकूलित है और और हर तल पर जाने के लिये लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीजों को बेहतर माहौल और इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके शुरू होने के बाद यहां हर रोज सैकड़ों महिला व शिशु रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा। यह न सिर्फ इलाज की गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि सरकारी अस्पतालों की छवि को भी सुधारेगा। आम लोगों को अब मामूली समस्याओं के लिए निजी अस्पताल की ओर भागना नहीं पड़ेगा। वातानुकूलित वातावरण, बेहतर संसाधन और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ यह अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

100 बेड का मदर-चाइल्ड केयर वार्ड :

एमसीएच बिल्डिंग में 100 बेड का मदर-चाइल्ड केयर वार्ड बनाया गया है। यहां मातृ-शिशु से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें लेबर रूम व महिला वार्ड के लिये बड़ा हॉल बनाया गया है। यहां प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की बेहतर देखभाल की जाएगी। सौ बेड का यह अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस है। इसके शुरू होने के साथ ही भवन में स्पेशल चाइल्ड केयर यूनिट के साथ, पीकू वार्ड को भी यहीं शिफ्ट किया जाएगा। आईसीयू की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। इसी भवन में पैथोलॉजी जांच को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। भवन में नए उपस्कर लगाए गए हैं। जिससे मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिलेगी। सेंटर के शुरू होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिलेगी। निजी क्लीनिक के आर्थिक दोहन से बच सकेंगे। इसमें मां और नवजात के इलाज से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

बयान :

गुरुवार से एमसीएच का फेज वाइज शुभारंभ कर दिया गया है। पहले फेज में ओपीडी व रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया गया है। दूसरे फेज में लेबर रूम, ओटी, एसएनसीयू और पीकू वार्ड को यहां शिफ्ट किया जाएगा। सदर अस्पताल में मरीजों को हर संभव बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा। ताकि, मरीजों को हरसंभव सुविधा मिल सके।

डॉ. गिरीश कुमार, डीएस, सदर अस्पताल, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

53 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago