Samastipur

एनकाउंटर के बाद समस्तीपुर पुलिस की हो रही सराहना, लोगों ने कहा- ‘ऐसे ही लगेगा अपराध पर लगाम’, सोशल मीडिया पर भी पुलिसिया कारवाई की तारीफ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में मंगलवार की रात हुए पुलिस एनकाउंटर मामले में उजियारपुर थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद जिलेभर में समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई की चर्चा हो रही है। आम लोगों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक पुलिस की तत्परता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि देसुआ गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कुख्यात प्रिंस कुमार घायल हो गया था। पुलिस का दावा है कि वह जिले में हुई कई लूट और छिनतई की घटनाओं में शामिल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें : बंगाल में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के आभूषण लूट मामले में समस्तीपुर से गिरफ्तार अमन के उपर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग मामले

इधर एनकाउंटर के बाद जिले के लोगों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई से अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रही लूट और छिनतई की घटनाओं से आम लोग परेशान थे, ऐसे में पुलिस की सक्रियता से लोगों में भरोसा बढ़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई लोगों ने समर्थन जताया। लोगों ने पोस्ट और कमेंट्स के जरिए पुलिस टीम की हौसला अफजाई करते हुए लिखा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है, तभी जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।हालांकि, कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago