Samastipur

दिल्ली में भरतनाट्यम में शिरकत करेंगी समस्तीपुर की नृत्यांगना, त्रिवेणी कला संगम के द्वार पर लगा आद्या का पोस्टर

समस्तीपुर : समस्तीपुर की नृत्यांगना आद्या सिंह दिल्ली में भरतनाट्यम में शिरकत करेंगी। यह आयोजन देश की राजधानी के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र त्रिवेणी कला संगम की ओर से आगामी 23 मई को आयोजित किया जाएगा। इस वाबत आद्या को त्रिवेणी कला संगम द्वारा मेल पर सूचना दी गयी है और उसके तस्वीर की पोस्टर भी अपने गेट पर लगायी है। उक्त कार्यक्रम में वह अपनी अरंगेत्रम प्रस्तुति से शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता और भावाभिव्यक्ति से रूबरू कराएंगी। आद्या शहर के धरमपुर निवासी राहुल सिंह और सविता किरण की पुत्री हैं और बारहवीं की कक्षा में एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत है। वह पिछले नौ वर्षों से गुरु भवानी अनंतरमन से भरतनाट्यम की शिक्षा प्राप्त कर रही है। यह शहर वासियों के लिए बेहद गौरव की बात है।

त्रिवेणी कला संगम के द्वार पर लगा आद्या का पोस्टर

इस आयोजन की भव्यता और आद्या की उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के मशहूर त्रिवेणी कला संगम ने अपने मुख्य प्रवेश द्वार पर उनका एक खूबसूरत पोस्टर लगाया है। कला की दुनिया में बेहद प्रतिष्ठित माने जाने वाले इस मंच के गेट पर जगह पाना किसी भी युवा कलाकार के लिए एक सुनहरे सपने के सच होने जैसा है।

‘अरंगेत्रम’ से होगा कला का महासंगम

23 मई की शाम आद्या सिंह अपनी ‘अरंगेत्रम’ प्रस्तुति देंगी। शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में ‘अरंगेत्रम’ को नृत्यांगना की दीक्षा का सबसे अहम पड़ाव माना जाता है। यह वह पल होता है जब वर्षों की तपस्या के बाद गुरु अपने शिष्य को सार्वजनिक मंच पर उतरने की अनुमति देते हैं। आद्या अपनी इस प्रस्तुति से शास्त्रीय नृत्य की अद्भुत सुंदरता और कठिन मुद्राओं को जीवंत करेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago