Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो टावर पर चढ़ा युवक! घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी कारी राय के पुत्र सुरेश राय के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेश राय के साथ उसके भाई ने मारपीट की थी।

इस मामले में उसने हलई थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से वह आक्रोशित हो गया। विरोध जताने के लिए मंगलवार की दोपहर वह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। तेज धूप में काफी देर तक टावर पर रहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हलई थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

घंटों तक चले ड्रामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद सुरेश राय टावर से नीचे उतरा। नीचे उतरने के बाद उसकी स्वास्थ्य जांच कराई गई। बता दें कि ररियाही पंचायत में एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना है, जब किसी व्यक्ति ने विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार बार समस्तीपुर के सांसद रहे अजीत कुमार मेहता का निधन, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…

4 घंटे ago

कोहरे के चलते समस्तीपुर मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा शेड्यूल, कुछ ट्रेनों के फेरे भी घटे…

समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…

5 घंटे ago

अगले चार दिनों के लिए रामेश्वर जूट मिल फिर से बंद, चिपकाया गया नोटिस

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…

6 घंटे ago

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…

16 घंटे ago

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

19 घंटे ago