Samastipur

एसडीपीओ-1 ने मुफस्सिल थाने पर की समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने रविवार की शाम मुफस्सिल थाने का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ-1 ने थाना के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, वहीं कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष के कक्ष में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने शराब व ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके अलावे थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुए चोरी कांड का खुलासा कर बदमाशों के गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago