Samastipur

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छात्रा पर आरोपी युवक केस वापस लेने का बना रहा था दबाव

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक पर सोमवार की शाम छात्रा पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी देवनारायण महतो के पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि सोमवार की शाम समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर से बीकॉम सेमेस्टर-3 की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा स्वाती चंद्रा पर आरोपी युवक ने ई-रिक्शा में चाकू से हमला कर दिया था। रास्ते में आरोपी ई-रिक्शा पर सवार हो गया था और उसपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

विरोध करने पर हजमा चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास उसने छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घायल छात्रा स्वाती चंद्रा (20 वर्ष) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी रुदौली वार्ड संख्या-41 की रहने वाली है। उसने महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष दिए बयान में बताया कि धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी सुशील कुमार पिछले करीब छह वर्षों से उसे परेशान कर रहा था।

युवती के अनुसार पूर्व में युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसको लेकर उसके परिजनों ने कोलकाता में मामला भी दर्ज कराया था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहने लगी थी। इस बीच वह समस्तीपुर आयी थी। काॅलेज से लौटते समय आरोपी युवक ने उसपर हमला कर दिया। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

59 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago