Samastipur

समस्तीपुर में साधु के वेश में युवक से ठगी का प्रयास; पहुंची पुलिस तो थाने तक चला गया मामला

समस्तीपुर : एससी-एसटी थाना के समीप गुरुवार को साधु के वेश में घूम रहे दो लोगों द्वारा एक युवक से ठगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि युवक की सतर्कता और हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार मालती गांव के एक युवक से साधु के वेश में घूम रहे दोनों व्यक्ति ने पहले पांच रुपये मांगे। इसके बाद युवक से नोट दिखाने को कहा।

युवक ने जैसे ही पांच सौ रुपये का नोट निकाला, एक साधु ने वह नोट अपने पास रख लिया और युवक को वहां से जाने के लिए कहने लगा। इस पर युवक ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामे की आवाज सुनकर पास मौजूद एससी-एसटी थाने की पुलिस टीम सक्रिय हुई और दोनों व्यक्तियों को पकड़कर नगर थाना ले गई। बाद में साधु का वेश में बनाये दोनों व्यक्ति ने युवक को उसके पांच सौ रुपये वापस कर दिए, जिसके बाद मामला शांत हो गया। युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दिए जाने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago