Samastipur

समस्तीपुर में ढाई घंटे के भीतर दो CSP में लूट, फायरिंग करते फरार हुए बदमाश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सोमवार को अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ढाई घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीएसपी को निशाना बनाया। हथियारबंद बदमाशों ने सरायरंजन और कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर कुल 3 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। कल्याणपुर में दूसरी घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। इधर दोनों घटनाओं के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जांच तेज करने का निर्देश दिया।

पहली घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे हुई। बताया गया है कि दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद बदमाश सीएसपी पहुंचे। इनमें चार बदमाश सीएसपी के अंदर घुस गए, जबकि एक बाहर सड़क पर निगरानी करता रहा। अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्राहकों और कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। पूरी वारदात महज तीन से चार मिनट में अंजाम देकर सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वहीं दूसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में दोपहर करीब 2 बजे हुई। यहां अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश ग्राहक बनकर सीएसपी पहुंचे और संचालक से 1 लाख रुपये लूट लिए। सीएसपी संचालक झहुरी गांव निवासी शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि वह मुस्कान ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। सोमवार को वह सेंट्रल बैंक बिरसिंहपुर शाखा से 1 लाख रुपये निकालकर केंद्र पहुंचे ही थे कि तीन युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और 2 हजार रुपये निकासी की बात कही। संचालक ने जब आधार कार्ड मांगा और बैंक से निकाले रुपये पॉकेट से निकालने लगे, तभी एक बदमाश ने रुपये झपट लिए। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली फंस जाने से फायर नहीं हो सका। इसके बाद बदमाशों ने भागते समय दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और बाइक से समस्तीपुर की ओर फरार हो गए। हाथापाई के दौरान एक बदमाश का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही छूट गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके से तीन खोखा भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

दोनों घटनास्थल पर पहुंच एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जांच की टीम गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इधर पुलिस सीएसपी और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी ओर दिनदहाड़े लगातार दो लूटकांड और फायरिंग की घटना से जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago