Samastipur

शहर से सटे मथुरापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दु’ष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ​बताया गया है कि बीती रात घर से शौच के लिये निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने परिजनों के पास पहुँची और आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना स्थानीय मथुरापुर थाना पुलिस को दी गई। ​मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरापुर थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गँवाए एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago