Samastipur

वेंडिंग जोन के बाहर दुकान लगाई तो लगेगा जुर्माना, जाम से राहत के लिए नगर निगम का बड़ा कदम

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नई सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित वेंडिंग जोन बनने के बाद अब मुख्य सड़कों पर दोबारा दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या-34 में पटेल गोलंबर के पीछे अस्थायी वेंडिंग जोन तैयार किया गया था। इस व्यवस्था का मकसद कचहरी रोड से सोनवर्षा चौक तक सड़क किनारे लगने वाली फल और सब्जी की दुकानों को एक तय स्थान पर स्थानांतरित करना था, ताकि सड़कें खाली रहें और यातायात सुचारु हो सके।

प्रशासन का कहना है कि अधिकतर दुकानदारों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग फिर से सड़क किनारे दुकान लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर तीन सदस्यीय विशेष निगरानी दल बनाया गया है। यह टीम होमगार्ड जवानों के सहयोग से कचहरी रोड और सोनवर्षा चौक इलाके में लगातार निगरानी करेगी, ताकि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा न हो सकें।

निगरानी दल में नगर प्रबंधक आशुतोष मिश्रा, टैक्स दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह और एमटीएस कर्मी अर्थ कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

कचहरी रोड और सोनवर्षा चौक लंबे समय से जाम की समस्या से जूझते रहे हैं। सड़क किनारे अवैध दुकानों के कारण यहां रोजाना यातायात प्रभावित होता था। नगर निगम को उम्मीद है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी और शहर की व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही कारोबार करें और शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमणमुक्त बनाने में सहयोग दें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

9 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

11 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago