समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बीती रात घर से शौच के लिये निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने परिजनों के पास पहुँची और आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना स्थानीय मथुरापुर थाना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरापुर थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गँवाए एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…