समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने छेड़खानी मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार राय (31 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि करीब तीन वर्ष पहले गांव की एक युवती ने चंदन के खिलाफ छेड़खानी का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त कांड का आरोपी घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही महिला थानध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम उसके घर पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…