समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जितवारपुर हसनपुर के पासवान टोला के रिकेश कुमार के रूप में की गई है।
गिरफ्तार युवक पर आरोप है की उसनें नाबालिग किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में युवक को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…