Samastipur

समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, अब कल्याणपुर में CSP से लाखों की लूट, कुछ ही घंटों में दो-दो CSP से लूट की वारदात

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो सीएसपी केंद्रों में लूट की बड़ी वारदात ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां वीरसिंहपुर चौक स्थित एक सीएसपी केंद्र से हथियारबंद बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार सोमवार को वीरसिंहपुर चौक स्थित सीएसपी केंद्र पर रोज की तरह लेन-देन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे।

बताया जाता है कि बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक और वहां मौजूद लोगों को कब्जे में ले लिया तथा काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भागने के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है तथा बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

कुछ ही घंटे पहले सरायरंजन में हुई थी लूट की वारदात :

गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित एसबीआई के एक सीएसपी केंद्र में हथियारबंद बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। लगातार दो सीएसपी केंद्रों में हुई लूट की घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। वहीं आम लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

सरायरंजन में हुए लूटकांड का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago