Samastipur

समस्तीपुर जिले के किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, DM ने जागरूकता रथ किया रवाना

समस्तीपुर : कृषि विभाग द्वारा किसानों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को जागरूक करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार तथा जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए 30 जून 2026 तक फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। जिन किसानों के नाम पर जमाबंदी दर्ज है, उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया जाएगा। अब तक समस्तीपुर जिले में 1.55 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। फार्मर रजिस्ट्री अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। यह विशेष किसान निबंधन अभियान 12 मई से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago