Bihar

बिहार में रोज हो रहा एनकाउंटर, अब किशनगंज में पुलिस की गोली से बदमाश पवन यादव हुआ लंगड़ा; 2 पुलिसकर्मी जख्मी

बिहार में अब लगभग हर दिन एनकाउंटर हो रहा है। बिहार पुलिस की गोली अपराधियों को लगातार लंगड़ा कर रही है। अब किशनगंज में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी है। किशनगंज जिले में सदर थाना क्षेत्र के फरीगोला रेलवे फाटक के समीप चौहान बस्ती में बाइक चोरी गिरोह में शामिल बदमाश से हुई भिड़ंत में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घटना में एक बदमाश की ओर से पुलिस टीम पर की गई फायरिंग में आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है। घायल बदमाश पवन कुमार यादव कटिहार जिले के रौतारा का रहने वाला है। बदमाश को पांव में गोली लगी है। कार्रवाई के दौरान सदर थाना के अवर निरीक्षक नीतीश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

वहीं डीआईओ प्रभारी सह इंस्पेक्टर मुश्ताक आलम को आंशिक रूप से चोटें आई है। घटना की सूचना पर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार पूरे पुलिस महकमे के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ वन खुशरू सिराज भी मौके पर पहुंचे। वहीं डीएम ,एसपी व एसडीपीओ वन ने मौजूद पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मौके से एक बाइक, एक पिस्टल व बदमाश के द्वारा फायरिंग किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार बाइक चोरी गिरोह के सदस्यों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तकनीकी जानकारी लेने के बाद जांच शुरू की गई। जैसे ही टीम को जानकारी इकठ्ठा हुई। टीम मौके पर पहुंची। जहां बदमाश पुलिस को देख कर भागने के फिराक में थे।

भागने के दौरान पुलिस अधिकारी व बदमाश पवन कुमार उर्फ चिंटू के बीच गोली बारी हुई। जिसमें बदमाश पवन कुमार को पकड़ने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। बचाव में टीम ने आरोपी पर जवाबी हमला कर दिया। जिसमें चोट लगने से दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस की सूचना मिली थी कि अंतराज्यीय बदमाश उक्त घटना स्थल पर इकट्ठा हुए थे। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो गोली बारी हुई। जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हुए। वहीं एक बदमाश भी जवाबी फायरिंग घटना में घायल हुआ। एसपी ने पुलिस के फायर को आत्मरक्षा बताया। वहीं मामले में आगे की अनुसंधान जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

15 घंटे ago