Samastipur

882 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त, चार कारोबारी पर नामजद FIR दर्ज 

समस्तीपुर : गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को बैनी थाना क्षेत्र के कस्तुरबा चौक श्रीरामपुर वार्ड संख्या-8 में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की मात्रा 882 लीटर आंकी गयी है जो 98 कार्टून में ट्रक पर लोड थी। बताया गया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सड़क किनारे खड़े एक 12 चक्का ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 98 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। जब्त शराब की बोतलों पर फाॅर सेल इन हरियाणा अंकित था।

मामले में पुलिस ने चार कारोबारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद कारोबारियों में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर निवासी रामसागर शर्मा के पुत्र विकास कुमार शर्मा, अरुण पासवान के पुत्र राहुल कुमार, पोखरैरा गांव निवासी मनटून राय के पुत्र नवीन कुमार और बाजिदपुर निवासी गौरीशंकर कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल का नेतृत्व मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

20 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago