Samastipur

जनता दरबार में समस्तीपुर डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं परिवादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। डीएम ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त परिवादों का गंभीरतापूर्वक निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago