Samastipur

समस्तीपुर : फाइनेंस कर्मी पर बाइक सवार बदमाशों ने तानी पिस्तौल, पूरी वारदात CCTV में कैद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. बाइक सवार बदमाश ने एक फाइनेंस कर्मी का पीछा कर उस पर पिस्तौल तान दी. घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित की पहचान कोनेला निवासी प्रदीप राय के पुत्र गोविंद राय के रूप में हुई है. बताया गया कि गोविंद एक फाइनेंस कंपनी में गाड़ी खींचने का काम करते हैं.

जानकारी के अनुसार, गोविंद राय डैनी चौक के पास अपनी गाड़ी रोककर एक बाइक सवार से पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार युवक आक्रोशित हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के बाद आरोपी बाइक सवार ने गोविंद राय का पीछा किया. डैनी चौक से आगे एसएच-88 पर स्थित एक होटल के पास आरोपी ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा दी.

इसके बाद आरोपी ने जेब से पिस्तौल निकालकर गोविंद पर तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा. गोविंद राय ने बताया कि घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसके बाद एक बाइक पर सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने दलसिंहसराय थाना में इसकी सूचना दी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवार की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago