Samastipur

समस्तीपुर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : जिला व्यवहार न्यायालय में शनिवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्रामीण रक्तदान संघ एवं जिला वकील संघ समस्तीपुर के साझा प्रयास से किया गया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। शिविर का शुभारंभ डिस्ट्रिक जज समीर कुमार, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-1 अखिलेश कुमार सिंह, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-2 सत्य प्रकाश शुक्ला, सीजीएम जिगर साह, एसडीजीएम मयंक पांडे, सब जज-4 उमा शंकर नारायण, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी जिला वकील संघ अध्यक्ष गौरी शंकर मिश्र, संयुक्त सचिव सह रक्तदान शिविर संयोजक कुंज बिहारी वर्मा, सरकारी वकील सुरेंद्र झा द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

शिविर में 41 यूनिट रक्त इक्ट्ठा हुआ। डिस्ट्रिक्ट जज समीर कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। इसलिए लोगों को रक्तदान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर संयोजक कुंज बिहारी वर्मा ने कहा नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

सीजीएम जिगर साह, एसडीजीएम मयंक पांडे, सब जज उमाशंकर नारायण, मजिस्ट्रेट मणिशंकर मणि, अधिवक्ता ठाकुर विक्रम सिंह, रौशन झा, नीरज कुमार, रूपेश झा, मनोज कुमार, संजीव कुमार, संजय बबलू, प्रमोद कुमार, अमित कुमार झा, अरुण कुमार पासवान, सुमित कुमार, नियाज़ आलम, प्रणव कुमार, मो. जमशेद अहमद, दिवाकर सिंह, राकेश कुमार, पुरुषोत्तम आनंद, अभिनव कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार एवं अन्य अधिवक्ताओं ने अपना रक्तदान किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago