समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई। सीपीआईएमएल जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार के उपस्थिति में आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने अध्यक्षता तथा जिला सचिव सुनील कुमार ने संचालन किया। इसमें 9- 10 मई को गया में आयोजित आइसा का 16वां राज्य सम्मेलन तथा भाकपा माले के 11 वें राज्य सम्मेलन को सफल करने पर विचार विमर्श किया गया।
सम्मेलन का पोस्टर जारी
इस दौरान सम्मेलन का पोस्टर जारी किया गया। आइसा नेताओं को जनसंपर्क अभियान,सभी ब्रांचो की बैठक एवं शैक्षणिक संस्थानों में पोस्टिंग की जिम्मेवारी तय की गई। आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा की बदहाली को दूर करने के बजाय भाजपा जदयू की तथाकथित डबल इंजन सरकार नई शिक्षा नीति 2020 के जरिए पहले से जर्जर शिक्षा व्यवस्था पर दोहरी मार कर रही है।
शिक्षा की बढ़ती फीस
आज बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेज में फीस में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हॉस्टल, ट्यूशन और अन्य शुल्कों में लगातार बढ़ोतरी का संदेश है कि शिक्षा अब केवल अमीरों के लिए है। यह समानता और सामाजिक न्याय की मूल भावना पर सीधा हमला है। ऐसा दौर में आइसा राज्य सम्मेलन से जुझारू छात्र आंदोलन को खड़ा करने की जरूरत है। मौके पर आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, जिला सह सचिव अभिषेक कुमार, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, अनिल कुमार, कार्यालय सह सचिव नितेश कुमार, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार साहनी मौजूद थे।
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…