समस्तीपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण गुरुवार को डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का स्थलीय जायजा लिया। वहां उपस्थित प्रखंड समन्वयक एवं बीडीओ को एजेंसी के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए इकाई के सुचारू संचालन एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संबंधित एजेंसी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त मनरेगा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण में कार्यालय परिसर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में अनियमितताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया गया।
मनरेगा योजना अंतर्गत चकबखर उच्च विद्यालय में निर्मित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि खेल मैदान का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि मैदान का उपयोग बच्चों द्वारा किया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बीडीओ को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…