Samastipur

हत्याकांड मामले में 22 वर्ष बाद आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेला

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्ष पुराने सुदेश्वर हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी को 22 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णापुर गंज निवासी स्व. मुनेश्वर राम उर्फ भुवनेश्वर राम के पुत्र अशोक राम के रूप में की गई है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि वर्ष 2004 में दर्ज कांड संख्या 383/4 हत्याकांड मामले में आरोपी की संलिप्तता सामने आई थी। तब से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। हाल के दिनों में मिले सुराग के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई और अंततः आरोपी को दबोच लिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने लंबित मामलों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

3 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

5 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

15 घंटे ago