समस्तीपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) समस्तीपुर की नई कार्यकारिणी के लिए सत्र 2026-27 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इसमें डॉ. उपेंद्र कुमार को अध्यक्ष, डॉ. रेणु राणा को सचिव तथा डॉ. शबनम गुप्ता को स्थायी कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम के गठन पर डाॅक्टरों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। संगठन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि आईएमए समस्तीपुर को नई कार्यकारिणी से काफी उम्मीदें हैं।
डॉक्टरों की बैठक में उपस्थिति बढ़ाने, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों को प्रभावी बनाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए नई पहल की अपेक्षा जताई गई है। सदस्यों ने विशेष खुशी जताते हुए कहा कि पहली बार एक महिला शिक्षाविद् को आईएमए के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे महिला चिकित्सकों में भी उत्साह का माहौल है। सभी सदस्यों ने नवमनोनीत टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…