समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दादपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं एक बाइक बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाते हुए जितवारपुर चौथ निवासी मंगल साह के पुत्र संतोष कुमार को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावे अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शराब बरामदगी को लेकर बताया गया है कि मुफस्सिल थाने की पुलिस धर्मपुर चौक के पास गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संतोष कुमार अपने सहयोगियों के साथ शराब की खेप उतारकर उसे दूसरी जगह पहुंचाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दादपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही सभी धंधेबाज शराब और बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से उक्त बाइक जब्त कर ली। वहीं अलग-अलग बैगों से कुल 147 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…