समस्तीपुर : जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की क्लीनिंग ड्राइव शुरू की गई है। इसमें जिले में 1.17 लाख से अधिक ऐसे पेंशनधारियों की पहचान की गई है, जिनका अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। प्रशासन को आशंका है कि इनमें बड़ी संख्या में मृत, अपात्र अथवा फर्जी लाभुक भी शामिल हो सकते हैं। इन्हें चिह्नित कर सूची से हटाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
सीएससी केंद्रों के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। फिंगर या आईरिस मैच नहीं होने पर संबंधित लाभुकों का घर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। बताया गया कि कई बार मौका दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया।
जांच के दौरान कई मामलों में गड़बड़ी सामने आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि आधार लिंक नहीं रहने और केवाईसी अधूरी होने के कारण भी सिस्टम में फर्जी एंट्री की आशंका बनी रहती है। सरकार के निर्देश पर अब मिशन मोड में अभियान चलाया जाएगा। यदि जांच में कोई लाभुक मृत या अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम पोर्टल से हटाया जाएगा और भुगतान बंद कर दिया जाएगा। वहीं, फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों से राशि वसूली की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले पंचायत और प्रखंड स्तर के कर्मियों की जिम्मेदारी भी तय होगी। अभियान 30 मई 2026 तक चलने की संभावना है। सभी लंबित लाभुकों से जल्द जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की है।
पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसमें सीएससी केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच होगी। फिंगर या आईरिस फेल होने पर घर जाकर सत्यापन होगा। आधार लिंक नहीं होने वालों की पहले केवाईसी होगी। मृत पाए जाने पर पोर्टल से नाम हटाकर भुगतान बंद कर दिया जाएगा।फर्जी भुगतान मिलने पर राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि सभी लंबित लाभुक समय पर जीवन प्रमाणीकरण करा लें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिलता रहे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…