समस्तीपुर : शहर के आदर्शनगर स्थित संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी नर्सिंग स्टाफ को उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति अथक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में अस्पताल परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया और नर्सों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ के सेवा भाव और मरीजों के प्रति उनकी जिम्मेदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि नर्स केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और मानवता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उन्होंने सभी नर्सिंग स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. नितिन कुमार, डॉ. सैयद मेराज, डॉ. भारती, डॉ. काशीनाथ, डॉ. ब्रजेश, डॉ. कुणाल, डॉ. अभिषेक एवं डॉ. आलोक सहित अस्पताल परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…