आरा टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना हाईवे पर इंदू तपेश्वर महिला कालेज के समीप सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंद दिया। हादसे में एएसआई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय राजीव रंजन सिंह भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी रामलायक सिंह के पुत्र थे। वे वर्तमान में स्पेशल ब्रांच, पटना में कार्यरत थे।
घटना के बाद चालक फरार
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन सिंह उर्फ गोल्डी सिंह के बाबा का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। इसे लेकर वे अपने पैतृक गांव बलिगांव आए हुए थे।
ड्यूटी पर जा रहे थे पटना
सोमवार की सुबह गांव से ड्यूटी के लिए बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास रोड स्थित इंदू तपेश्वर महिला कालेज के समीप तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार एएसआई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एएसआई सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तथा घायल एएसआई को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…