रविवार, मई 31, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : 10 जून तक लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा गिराने का उपयुक्त समय

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे तक वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम आमतौर पर साफ रहने का अनुमान है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जिस क्षेत्र में वर्षा होगी, वहां हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके बाद हवा की रफ्तार कम होने की संभावना है। अधिकांश क्षेत्रों में 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह 85 से 90 प्रतिशत रह सकती है। दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। वैज्ञानिक ने मौसम को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा की संभावना को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें। मक्का की कटाई, दौनी, दानों को सुखाने का काम मौसम देखकर करें। मूंग की तैयार फसल की तुड़ाई समय पर पूरी करें। धान के बिचड़ा के लिए बीजस्थली में लगाने का काम शुरू करें। 10 जून तक लंबी अवधि वाले धान का विचड़ा गिराने का उपयुक्त समय है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

राजश्री, राजेन्द्र मंसुरी, राजेन्द्र स्वेता, स्वर्णा, स्वर्णा सब-1, वीपीटी-5204 जैसी लंबी अवधि वाली प्रजातियों की नर्सरी की बोवाई कर सकते हैं। अच्छी पौध के लिए खेत की अच्छी तैयारी करें। सड़ी हुई गोबर की खाद डालें। क्यारियां 1.25 से 1.5 मीटर चौड़ी रखें। बीज प्रमाणित स्रोतों से लें। एक हेक्टेयर रोपाई के लिए 800 से 1000 वर्ग मीटर नर्सरी पर्याप्त होती है। बीज बोने से पहले बीजोपचार जरूर करें।

इससे बीजजनित रोगों से बचाव होगा। खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत की तैयारी करें। जुताई के समय 10 से 15 टन सड़ी गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर की दर से दें। बुआई के समय प्रति हेक्टेयर 30 किलो नेत्रजन, 60 किलो सल्फर, 50 किलो पोटाश का व्यवहार करें। उत्तर बिहार के लिए अनुशंसित किस्में देवकी, शक्तिमान-1, शक्तिमान-2, शक्तिमान 5, राजेन्द्र संकर मक्का-3, गंगा-11 हैं।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150