Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान 7 अप्रैल के आसपास अधिकांश क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ हल्की या छिटपुट वर्षा हो सकती है। अन्य दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने गुरूवार को 7 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 8 से 18 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। अगले 7 अप्रैल को वर्षा के दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 50 से 60 एवं दोपहर में 20 से 30 प्रतिशत रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

8 मिनट ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

6 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

16 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

16 घंटे ago