समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के निकट से एक व्यक्ती के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के कारण मारपीट और अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। विभूतिपुर थाने में रोसड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 21 निवासी युवक की पत्नी पिंकी देवी ने एक लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कहा है कि उसके पति रविंद्र साह रविवार सुबह करीब 11 बजे सिंघियाघाट स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
रास्ते में नदी किनारे महादेव मंदिर के पास उनकी साइकिल गिरी हुई मिली। सब्जियां सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। परंतु रविंद्र साह का कहीं अता-पता नहीं था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर एक नामजद और चार अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उन्हें अगवा कर लिया। अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरु कर दी है।
समस्तीपुर : रेल पुलिस और आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर सामने…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के डीबीकेएन कॉलेज नरहन की बीए सेमेस्टर-1…
बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए रोज नए-नए हथकंडे…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…