Samastipur

विभूतिपुर थाना में घुसकर पुलिस टीम पर हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/विभूतिपुर : स्थानीय थाना में घुसकर पुलिस पर हमला करने के मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत मंदा निवासी भगत साह के पुत्र अमर कुमार साह और पन्ना लाल साह के पुत्र मयंक कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होनें बताया कि वह थाने में घुसकर पुलिस पर हमला मामले में नामजद था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया कि इस मामले में पुअनि संजीव सिंह के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें कहा गया था कि गत 5 सितंबर 2025 की सुबह करीब 70-80 लोगों की उग्र भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया।

भीड़ लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से लैस होकर थाना परिसर में घुसी। उनका उद्देश्य एक मामले में नामजद अभियुक्तों में रामनंदन साह और उमेश साह को हाजत से जबरन छुड़ाना था। जब ऑन ड्यूटी दारोगा संजीव सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जानलेवा हमला कर दिया। बचाव के लिए भागे दारोगा संजीव सिंह और सिपाही रोहित कुमार को उपद्रवियों ने घेर कर बुरी तरह पीटा। भीड़ ने न केवल गार्ड रुम के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं, बल्कि वहां रखे सरकारी हथियारों को लूटने का भी प्रयास किया।

इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने सिरिस्ता कक्ष में घुसकर महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय चौकीदार की मदद से हमलावरों की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में चुनचुन सिंह, मोहन सिंह, नवीन सिंह और वर्तमान सरपंच रामउचित महतो समेत 42 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago