Samastipur

समस्तीपुर जिले में तापमान बढ़ते ही बिजली खपत बढ़ी, हांफ रहे फीडर

समस्तीपुर : लगातार बढ़ते तापमान के साथ बिजली की खपत में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा होने से अनुमंडल की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बढ़ती मांग का सीधा असर सप्लाई सिस्टम पर पड़ रहा है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन के केबल और 33 केवी फीडर के जम्फर तक जवाब देने लगे हैं। नतीजतन, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई खपत के कारण विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

एलटी लाइन के केबल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे मरम्मत कार्य में काफी समय लग जाता है और संबंधित फीडर में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा, ट्रांसफार्मर जलने और फ्यूज वायर उड़ने की समस्या भी आम हो गई है। विद्युत कर्मियों का कहना है कि सबसे अधिक दिक्कत शाम के समय होती है, जब बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है। पीक आवर में शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक खपत सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ गुना तक पहुंच जाती है।

इस दौरान उपकरणों के ओवरलोड होने से बार-बार पावर ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती है। बीते सोमवार की शाम से मध्य रात्रि तक जम्फर कटने की समस्या ने विभाग की परेशानी बढ़ा दी। लगातार बिजली बाधित होने से लोगों को रातभर जागने पर मजबूर होना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। इस संबंध में विभागीय कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में सामान्य दिनों में जहां लगभग 35 मेगावाट बिजली की खपत होती है, वहीं पीक आवर में यह बढ़कर करीब 60 मेगावाट तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि बढ़ते लोड के कारण कभी-कभी तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, लेकिन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

5 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago