Samastipur

समस्तीपुर में तापमान बढ़ने से सूखने लगे सब्जी के पौधे, भीषण गर्मी से खेती पर संकट

समस्तीपुर : जिले में लगातार 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने से खेती पर प्रतिकूल असर साफ दिखने लगा है। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण खेतों की ऊपरी सतह की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे खासकर सब्जी और मक्का की फसल पर गंभीर असर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ी हुई वाष्पीकरण दर के कारण सिंचाई का पानी भी जल्द सूख जा रहा है, जिससे पौधों पर तापीय तनाव बढ़ रहा है। सब्जी उत्पादक किसानों की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है।

भिंडी, परवल, बैंगन और मिर्च जैसी फसलों के पौधे सूखने लगे हैं और कई जगहों पर पत्तियां झुलस रही हैं। दोपहर के समय टमाटर और खीरा की फसल मुरझा जा रही है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है। मिर्जापुर के सब्जी उत्पादक किसान श्याम विनोद महतो ने बताया कि इतनी तेज गर्मी पहले कम ही देखने को मिलती थी। सुबह सिंचाई करने के बावजूद दोपहर तक खेत सूख जाता है। भिंडी और मिर्च के पौधे झुलसने लगे हैं, जिससे नुकसान बढ़ता जा रहा है।

वहीं खैरा के धर्मेन्द्र महतो ने कहा कि डीजल पंप से सिंचाई करने में खर्च काफी बढ़ गया है। दिन में दो बार पानी देना पड़ रहा है, फिर भी पौधे संभल नहीं पा रहे हैं। किसान अनिल महतो का कहना है कि बैंगन और परवल की फसल पर गर्मी का सीधा असर दिख रहा है। कई पौधे सूख चुके हैं और जो बचे हैं, उनकी बढ़वार रुक गई है। रामकुमार महतो ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते तक यही हाल रहा तो सब्जी की पैदावार आधी रह जाएगी, जिससे आमदनी पर भारी असर पड़ेगा। वहीं मक्का की फसल भी इस भीषण गर्मी से अछूती नहीं है।

इस समय बाली में दाना बनने का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है, लेकिन अधिक तापमान के कारण पौधे कमजोर पड़ रहे हैं, जिससे दाना भराव प्रभावित होने की आशंका है। जिले के कई गांवों में किसान सुबह और शाम सिंचाई कर किसी तरह फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, डीजल पंप के उपयोग से लागत में इजाफा हो रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग के जानकारों का कहना है कि इस परिस्थिति में मल्चिंग, हल्की एवं बार-बार सिंचाई, तथा जैविक नमी संरक्षण उपाय अपनाकर कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि किसान खेतों में सूखी घास या पुआल बिछाकर नमी बनाए रखें। यदि अगले एक सप्ताह तक तापमान इसी स्तर पर बना रहा, तो सब्जी उत्पादन में गिरावट तय मानी जा रही है। इसका असर बाजार में भी देखने को मिल सकता है, जहां सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं खरीफ सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए भी यह मौसम चिंता का विषय बन गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago