Samastipur

समस्तीपुर में आम-लीची की फसल पर भी संकट, टिकोले झड़ने से बढ़ी किसानों की चिंता

समस्तीपुर : पिछले एक सप्ताह से जिले में गर्मी लगातार तेज हो गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बन रही है। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण बागों में नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे आम और लीची की फसल पर प्रतिकूल असर साफ दिखने लगा है। आम के बागों में टिकोले (कच्चे फल) झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। कई जगहों पर पेड़ों पर लगे टिकोले सूखकर गिर रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि सुबह और शाम के समय भी गर्म हवा चलने से पौधों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है।

लीची उत्पादकों के लिए भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फल का आकार सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पा रहा है और कई जगहों पर दाने सूखने लगे हैं। इससे न केवल उत्पादन बल्कि बाजार में गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। लीची उत्पादक किसान टेक नारायण महतो ने बताया कि इस बार मौसम शुरू में अनुकूल था, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी ने फसल पर असर डाल दिया है।

लीची का दाना ठीक से नहीं बन पा रहा है और कई फल सूख रहे हैं। वहीं त्रिभुवन ठाकुर ने कहा कि तेज पछुआ हवा के कारण बागों की नमी खत्म हो रही है। आम के टिकोले तेजी से झड़ रहे हैं, जिससे उत्पादन घटने की आशंका है। किसान अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह-शाम सिंचाई करने के बावजूद गर्म हवा का असर कम नहीं हो रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों का कहना है कि इस बार आम और लीची दोनों फसलों से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बागों में लगातार नमी बनाए रखना भी चुनौती बनता जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago