Samastipur

समस्तीपुर में एक साथ बुझ गए तीन चिराग, नदी में नहाने गए सगे भाइयों की डूबकर मौत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के बोरज गांव में सोमवार को करेह नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले तीनों भाई आदित्य (17 वर्ष), हर्षित (15 वर्ष) और कार्तिक (13 वर्ष) अपने पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ नदी में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, सुदर्शन झा अपने तीनों बेटों के साथ बरियाही घाट पर नहा रहे थे। इसी बीच एक भाई गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। अपने भाई को बचाने के लिए बाकी दोनों भाइयों ने भी हिम्मत दिखाई और पानी में छलांग लगा दी। लेकिन अफसोस, पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों भाई संभल नहीं पाए और एक-एक करके डूब गए।

अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को डूबता देख पिता ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके। उनके शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। पहले दो भाइयों, आदित्य और हर्षित को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई कार्तिक का शव करीब चार घंटे बाद बरामद हुआ।

खुशियों वाले घर में पसरा मातम

सुदर्शन कुमार झा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं और उनके तीनों बेटे वहीं रहकर पढ़ाई करते थे। वे हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी का त्योहार मनाने अपने गांव आए थे। सुदर्शन के पिता गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी हैं। सोमवार को ही सुदर्शन ने मंदिर में ध्वजारोहण किया था, लेकिन कुछ ही घंटों में परिवार की सारी खुशियां आंसूओं में बदल गई। इस घटना के बाद से पूरे बोरज गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मां-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…

27 मिनट ago

दलसिंहसराय में 56 लीटर विदेशी शराब बरामद, वहीं समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति नशे की हालत में गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेल पुलिस और आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद…

1 घंटा ago

DBKN कॉलेज नरहन में BA सेमेस्टर-1 की छात्रा से छेड़खानी व मारपीट, पीड़ित छात्रा ने की शिकायत

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के डीबीकेएन कॉलेज नरहन की बीए सेमेस्टर-1…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : सब्जी मंडी से लौट रहा व्यक्ति गायब, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका, सड़क किनारे गिरी मिली साईकिल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के निकट से…

3 घंटे ago

तरबूज के अंदर भरकर लाई जा रही थी शराब, बिहार में तस्करी के नित नये प्रयोग

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए रोज नए-नए हथकंडे…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में 882 लीटर विदेशी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त, चालक और खलासी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago