समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पेट्रोल पंपों की व्यवस्था, ईंधन की उपलब्धता, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। संचालकों ने बताया कि प्रशासन की निगरानी और समुचित व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है।
एसडीओ दिलीप कुमार ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि वे निर्धारित सरकारी मानकों का पूरी तरह पालन करें तथा उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुचारु सेवा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंपों की व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा सुनिश्चित करना था। इस दौरान प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…