Samastipur

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित एक आम के बगीचे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 24 जिंदा कारतूस शामिल हैं। हथियार एक झोले में रखकर छिपाए गए थे। इस मामले में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार वहां किसने और किस मकसद से रखे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हथियारों का यह जखीरा किसी केस में गवाही देने वाले एक व्यक्ति को फंसाने की नियत से उसके घर के पीछे स्थित बगीचे में रखा गया था। हालांकि, पुलिस अभी इस एंगल पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को किसी घर में हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, लेकिन तलाशी के दौरान हथियार घर से नहीं, बल्कि पास की गाछी (बगीचे) से बरामद हुए। उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बरामद हथियारों के स्रोत, इस्तेमाल और इससे जुड़े लोगों की पहचान को लेकर अनुसंधान जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

2 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं में ‘रति रंजन प्रसाद मेरिट स्कॉलरशिप’ वितरण समारोह का भव्य आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं…

6 घंटे ago