समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में चलेगी पुरवा, मौसम रहेगा शुष्क; केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का पूर्वानुमान

तस्वीर : समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर मोईन की (फाइल)

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 एवं दोपहर में 15 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150